लोकतंत्र कौथिग थीम पर आधारित दो दिवसीय बैडमिंटन टूनामेंट का आयोजन इंडोर स्टेडियम में किया

खबर शेयर करें -

‘वोट करेगा बागेश्वर -यूथ चला बूथ’’ जिला निर्वाचन कार्यालय के निर्देशन पर नेहरू युवा केंद्र एवं रेडक्रांस सोसायटी के सहयोग से विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 में युवाओं को शत-प्रतिशत मतदान हेतु प्रोत्साहित करने के लिए लोकतंत्र कौथिग थीम पर आधारित दो दिवसीय बैडमिंटन टूनामेंट का आयोजन इंडोर स्टेडियम बागेश्वर में 01 एवं 02 फरवरी को किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार ने बुधवार को बैडमिंटन विजेता खिलाडियों को पुरस्कार वितरण कर संबोधित करते हुए युवाओं से लोकतंत्र के महापर्व विधानसभा निर्वाचन-2022 में आगामी 14 फरवरी को शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की।

उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे अपने गांव, कस्बे, शहर व आस-पडोस के मतदाताओं को लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदारी हेतु प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि शत-प्रतिशत मतदान कर अपने क्षेत्र के विकास के लिए योग्य नेतृत्व का चयन करना हमारा दायित्व है। उन्होंने कहा कि सी-विजिल ऐप, टॉल फ्री नंबर-1950 व वोटर हैल्पलाईन ऐप पर सहज एवं सरल निर्वाचकी जानकारी लें। पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने युवाओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए अपने-अपने क्षेत्र में बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओ को भी सहयोग करने की अपील की। दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ विगत दिवस मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी डीडी पंत द्वारा किया गया। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में 30 युगल टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया। टीमों में युवको एवं युवतियों ने कौथिग संदेश के साथ मतदान में प्रतिभाग करने की अपील की। प्रतियोगिता में विजेता युगल टीम में विपिन कुमार, जगदीश परिहार, उपविजेता रोहित नगरकोटी व मोहित बिष्ट तथा तृतीय स्थान पर संतोष जोशी तथा हर्ष ऐठानी रहें। कार्यक्रम का संचालन सहायक नोडल अधिकारी स्वीप कैलाश प्रकाश चंदोला व डा0ॅ हरीश सिंह दफौटी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आलोक पांडे, डीएस बिष्ट, अंजलि बसेडा, नेहा देव, भूपेन्द्र खेतवाल, ईलाश जोशी आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -  काठगोदाम निवासी महिला ने ससुराल वालों पर बेवजह परेशान करने व कमरे में तोडफ़ोड़ करने का आरोप लगाया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999