कार्मिकों का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण स्थानीय डिग्री कॉलेज में दिया

खबर शेयर करें -

विधानसभा चुनावों में मतदान कराने के लिए मतदान कार्मिकों का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण स्थानीय डिग्री कॉलेज में बुधवार को भी जारी रहा। प्रशिक्षण में विधानसभा कपकोट हेतु तैनात 348 पीठासीन अधिकारियों, मतदान अधिकारियों व उनके सैक्टर मजिस्ट्रेटो को दो पालियों में उनके दायित्वों, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराना, मतदान की गापनीयता बनाये रखने सहित निर्वाचन के अन्य कार्यों को त्रुटि रहित करने का सैद्धान्ति एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

नोडल अधिकारी प्रशिक्षण/परियोजना निदेशक संजय सिंह ने प्रशिक्षण के दौरान कहा कि मतदान कर्मी प्रशिक्षण में दियें जा रहें निर्देशों को गंभीरता पूर्वक समझें और ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन की जानकारी अच्छी तरह से प्राप्त कर लें, ताकि गलती की गुंजाइश न रहें। उन्होंने कहा कि सभी मतदान अधिकारी कर्मठता और निष्पक्षता के साथ कार्य कर सकुशल और निष्पक्ष मतदान करवायें। मतदान दिवस में मतदान कर्मी तटस्थ होकर कार्य करेंगे तथा किसी के बहकावे या किसी का भी मेहमानबाजी स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि ईवीएम और वीवीपैट मशीन को लाने और ले जाने में सावधानी बरते। उन्होंन कहा कि मतदान प्रक्रिया के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा जाए। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरो द्वारा मतदान कार्मिको को विभिन्न प्रपत्र भरने, ईवीएम को ऑन व ऑफ करने व सील करने के साथ ही बी.यू., सी.यू. तथा वीवीपैट को संयोजित करने, खोलने और सील करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए हैंड्स ऑन प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ उन्होंने मतदान हेतु सामग्री प्राप्त के तरीके, मतदान से पूर्व बूथ पर की जाने वाली कार्यवाही, मतदान शुरू करने, मतदान समाप्ति सहित सम्पूर्ण मतदान प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर ने प्रशिक्षण के दौरान कार्मिको की शंका का निदान किया। प्रशिक्षण में ट्रेनर दीप जोशी, डॉ0 केवलानंद काण्डपाल, डॉ0 राजीव जोशी, सहित पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी व सैक्टर मजिस्ट्रेट उपिस्थत रहें।

यह भी पढ़ें -  कोसी बैराज के पुल से कूदा युवक,मौत

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999