महाशिवरात्रि पर कोटा में बड़ा हादसा! शिव बारात के दौरान करंट की चपेट में आए 14 बच्चे, हर तरफ मची चीख-पुकार

खबर शेयर करें -

दिल्ली। महाशिवरात्रि के मौके पर राजस्थान के कोटा में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां शिव बारात निकाले जाने के दौरान करंट की चपेट में आने से करीब 14 बच्चे झुलस गए हैं। हादसे के बाद हर तरफ चीख-पुकार मच गई। बच्चों को लेकर लोग अस्पताल की तरफ दौड़ते भागते नजर आए। घायलों का हालचाल जानने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी अस्पताल पहुंच गए हैं। जानकारी के मुताबिक, कुन्हाड़ी थर्मल चौराहे के पास दोपहर करीब 12:30 बजे यह घटना हुई। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घायल बच्चों को तुरंत एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर्स उनका इलाज कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि 14 घायल बच्चों में से कुछ की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि यात्रा में कई बच्चे धार्मिक झंडा लेकर चल रहे थे। इसी दौरान ये झंडा हाईटेंशन लाइन से टच हो गया। जहां से शिव बारात गुजर रही थी, वहां पानी भी फैला हुआ था। इस कारण करंट तेजी से फैला और कई बच्चे इसकी चपेट में आ गए। किसी को भी संभलने का मौका तक नहीं मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मेडिकल टीम को अलर्ट कर दिया गया। बताया जा रहा है कि फिलहाल 14 बच्चे घायल हुए हैं। लेकिन यह संख्या बढ़ भी सकती है। जैसे ही करंट लगने की घटना हुई गुस्साए परिजनों ने आयोजकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उनकी पिटाई तक कर डाली। दरअसल, हर साल काली बस्ती में मोहल्ले के लोगों की ओर से शिव बारात का आयोजन किया जाता है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कई बच्चे अकेले ही पहुंच गए थे

Advertisement
यह भी पढ़ें -  अवस्थित सूरजकुण्ड एवं अग्निकुण्ड पौराणिक दृष्टि से महत्वपूर्ण धार्मिक स्थान-विधायक