उत्तराखंड में राष्ट्रीय लोकदल का संगठन विस्तार, युद्धवीर दहन् को मिली प्रदेश अध्यक्ष की कमान

खबर शेयर करें -

Rashtriya Lok Dal's Yudhveer Dahan APPOINTED AS state president

राष्ट्रीय लोकदल ने उत्तराखंड में संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इंजीनियर युद्धवीर दहन् को प्रदेश अध्यक्ष (प्रोफेशनल प्रकोष्ठ) उत्तराखंड नियुक्त किया गया है। ये नियुक्ति पार्टी के वरिष्ठ अधिवक्ता और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रविकांत चड्ढा द्वारा की गई। उन्होंने पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों एवं संगठन के प्रति युद्धवीर की निष्ठा को देखते हुए ये जिम्मेदारी सौंपी गई।

RLD में युद्धवीर दहन् को मिली प्रदेश अध्यक्ष की कमान

पार्टी को पूरा भरोसा है कि युद्धवीर दहन् उत्तराखंड में प्रोफेशनल वर्ग को संगठन से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएंगे। राष्ट्रीय लोकदल का मानना है कि इस नियुक्ति के जरिए संगठन में नई ऊर्जा और मजबूती आएगी, जो पार्टी की विचारधारा को आमजन तक पहुंचाने में मददगार होगी।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं में बिना इंजन के चला ट्रेन का कोच.. देखें वीडियो,

देहरादून में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) भीष्म के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान उत्तराखंड और अन्य राज्यों से कई प्रमुख सामाजिक और राजनीतिक प्रतिनिधि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999