उत्तराखंड में आज भारी बारिश की चेतावनी, पढ़ लें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

खबर शेयर करें -
uttarakhand-weather-update- aaj-ka-mausam

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेशभर के लिए आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

उत्तराखंड में आज भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 20 जुलाई को नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर जिले में भारी बारिश के आसार हैं। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि अन्य जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें -  भीमताल में गुलदार का आतंक, अदालत ने वन विभाग से पूछा ये सवाल

23 जुलाई तक उत्तराखंड में बिगड़ा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद से ही आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 23 जुलाई तक प्रदेश में भारी बारिश के आसार हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने प्रदेश के लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  गजब!, उत्तरकाशी में बारात लेकर दूल्हे के घर पहुंची दुल्हन…, जानें क्या है जोजोड़ा परंपरा ?- jojoda
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999