काठगोदाम से देहरादून आ रही देहरादून एक्सप्रेस ट्रैक पर रखा सरिया

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक बड़ा रेल हादसा होने से टल गया. काठगोदाम से देहरादून आ रही देहरादून एक्सप्रेस ट्रैक पर सरिया रखा था. जिसके ऊपर ट्रेन चढ़ गई. इंजन के नीचे से आवाज और चिंगारी उठते ही लोको पायलट को खतरे का अंदेशा हुआ. जिसे देख पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया और बड़ा हादसा होने से टल गया.


घटना बुधवार सुबह साढ़े चार बजे की है. जानकारी के अनुसार ट्रेन देहरादून की ओर आ रही थी. जैसे ही ट्रेन डोईवाला और हर्रावाला के बीच पहुंची लोको पायलट को तेज आवाज सुनाई दी. जिसे सुन लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी. लोको पायलट के असिस्टेंट ने ट्रेन से नीचे उतरकर देखा तो इंजन के नीचे 15 फीट लंबा सरिया पड़ा मिला. किसी तरह सरिये को निकालकर ट्रेन को रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया.

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी-यहाँ अस्पताल (एसटीएच) की इमरजेंसी में भर्ती मां को जिंदा फूंकने का किया प्रयास

पूर्व में भी सामने आ चुकी है इस तरह की घटना
लोको पायलट ने इसकी जानकारी रेलवे के अधिकारियों को दे दी है. इसके साथ ही डोईवाला कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है. बता दें ये कोई पहले मामला नहीं है. इससे पहले भी कुछ असामाजिक तत्वों ने रुद्रपुर स्टेशन से दूर उत्तर प्रदेश सीमा में स्थित बिलासपुर क्षेत्र के रेलवे ट्रैक पर लोहे का पोल रख दिया था. इसके अलावा इन दिनों देश के अलग-अलग राज्यों से इस तरह की घटना सामने आ चुकी है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  यूनिवर्सल कन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी में आज राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस केंद्रीय संचार ब्यूरो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग द्वारा संपन्न
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999