इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में ग्रामीण डाक सेवक के 348 पदों पर भर्ती

खबर शेयर करें -

नई दिल्ली। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 348 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये नियुक्तियां उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड समेत 30 राज्यों में एक वर्ष के अनुबंध के आधार पर की जाएंगी, जिसे अधिकतम दो वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है।


शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री।
वेतनमान: ₹30,000 प्रति माह।
आयु सीमा: 01 अगस्त 2025 को न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष।
आवेदन शुल्क: सामान्य वर्ग के लिए ₹750, जबकि एससी/एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए ₹150। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  आपदा में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि से 15 वें दिन का धरना शुरू

चयन प्रक्रिया: अभ्यर्थियों का चयन स्नातक में प्राप्त अंकों की मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा।


आवेदन प्रक्रिया: इच्छुक उम्मीदवार इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की आधिकारिक वेबसाइट https://www.ippbonline.com/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

वेबसाइट के होमपेज पर नीचे दिए गए ‘Careers’ विकल्प पर क्लिक करें।

‘Current Openings’ सेक्शन में जाकर “Engagement of Gramin Dak Sevak from Department of Posts to IPPB as Executive” शीर्षक वाले नोटिफिकेशन के नीचे ‘Download Advertisement’ पर क्लिक करें।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में 13 मार्च को बिगड़ेगा मौसम, जरूर पढ़ लें IMD का पूर्वानुमान


योग्यता जांचने के बाद ‘Apply Now’ पर जाकर ‘New Registration’ करें।

आवेदन फॉर्म के छह चरण पूरे करें — बेसिक इंफो, फोटो एवं सिग्नेचर अपलोड, व्यक्तिगत विवरण, प्रीव्यू, दस्तावेज अपलोड और पेमेंट।

आवेदन की अंतिम तिथि: 29 अक्तूबर 2025।

📌 महत्वपूर्ण: अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पूर्व आधिकारिक विज्ञापन ध्यानपूर्वक पढ़ लें

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था के द्वारा दसवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हल्द्वानी आर्मी कैंट में योग शिविर का आयोजन किया
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999