उत्तराखंड के गन्ना किसानों को बड़ी सौगात: धामी सरकार ने बढ़ाया भाव, अब मिलेगा 405 रुपये प्रति क्विंटल

खबर शेयर करें -

देहरादून/हल्द्वानी।
किसानों की मेहनत को वास्तविक सम्मान देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गन्ना मूल्य में 30 रुपये प्रति क्विंटल की ऐतिहासिक वृद्धि की घोषणा की है। नए मूल्य अनुसार अब गन्ना किसानों को 405 रुपये प्रति क्विंटल का भुगतान किया जाएगा।

यह फैसला राज्यभर के गन्ना किसानों के लिए नई उम्मीद, राहत और मजबूती लेकर आया है। बढ़े हुए भाव से किसानों की आय में इजाफा होगा और उनकी आर्थिक स्थिति पूर्व से अधिक मजबूत होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें -  CM ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति और उत्तरायणी की बधाई, बोले मांगलिक कार्यों के शुभारम्भ से जुड़ा है ये पर्व

किसान संगठनों ने इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि धामी सरकार ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि कृषि और किसान उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं।

सरकार का मानना है कि यह निर्णय न सिर्फ किसानों को लाभ पहुंचाएगा, बल्कि राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था को भी नई गति देगा

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999