UKSSSC पेपर लीक मामला, CBI ने किया बॉबी पंवार को तलब

खबर शेयर करें -
CBI

UKSSSC पेपर लीक मामले में सीबीआई ने बॉबी पंवार को तलब किया है। सोमवार यानी 1 दिसंबर को बॉबी पंवार सीबीआई के सामने पेश होंगे।

CBI ने किया बॉबी पंवार को तलब

बता दें सीबीआई बीते शुक्रवार को पेपर लीक मामले में पहली गिरफ़्तारी कर चुकी है। टीम ने मुख्य आरोपियों खालिद और उसकी बहन साबिया से पूछताछ के बाद टिहरी की असिस्टेंट प्रोफेसर सुमन को गिरफ्तार किया है। जांच कर रही सीबीआई ने अब बड़ा कदम उठाते हुए सोमवार को बॉबी पंवार को पूछताछ के लिए तलब किया है।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से हुआ दर्दनाक हादसा, SDRF ने किये 05 शव बरामद

बॉबी पंवार को मिली थी सबसे पहले पेपर लीक की सूचना

CBI टीम बॉबी से लीक से जुड़े कई अहम सवालों पर पूछताछ करेगी। बता दें 21 सितंबर को आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा का पेपर लीक होने की जानकारी सबसे पहले बॉबी पंवार को ही मिली थी। इस मामले में कई संदिग्धों की भूमिका की जांच जारी है। CBI आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियों कर सकती है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999