रोडवेज में 162 पदों पर आउटसोर्सिंग से होगी भर्ती

खबर शेयर करें -

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है की उत्तराखंड परिवहन निगम में चालक और परिचालक के पदों पर आउटसोर्सिंग से भर्ती होगी। रोडवेज में 162 ड्राइवर और कंडक्टरों की भर्ती होगी। यह भर्ती आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से करवाई जाएगी। एजेंसी के चयन के लिए निविदा की प्रक्रिया चल रही है।

दरअसल रोडवेज में सीधी भर्ती पर 2016 से रोक है। हर साल कर्मचारी रिटायर हो रहे हैं, लेकिन रोक के कारण उनकी जगह नई नियुक्तियां नहीं हो पा रही हैं। इससे सबसे ज्यादा परेशानी ड्राइवर- कंडक्टरों की कमी से हो रही है। इसका सीधा असर बसों के संचालन पर पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें -  बड़ी खबर-छुट्टी पर घर आ रहा जवान गढ़वाल राइफल का जवान लापता, जम्मू में था तैनात

ऐसे में रोडवेज आउटसोर्स के माध्यम से ड्राइवर-कंडक्टरों की भर्ती करता है। अब तक जिस एजेंसी को यह जिम्मा दिया गया था, उसका अनुबंध समाप्त हो गया है। इसलिए रोडवेज ने नई एजेंसी के साथ अनुबंध के लिए निविदा निकाली है। महाप्रबंधक (कार्मिक) आरपी भारती ने बताया कि इस एजेंसी के माध्यम से 57 ड्राइवर और 105 कंडक्टर रखे जाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर भविष्य में एजेंसी से और डिमांड की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को विधानसभा नैनीताल में लगभग 21997.75 लाख की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999