रेनू धारीयाल ने गिनीज वर्ल्ड में नाम दर्ज 8 फीट 10 इंच लंबे बालों का रिकॉर्ड 9 साल की मेहनत

खबर शेयर करें -

लंबे और घने बाल भारतीय संस्कृति में महिलाओं की खूबसूरती से जोड़कर देखे जाते हैं। इसी परंपरा और अपने संकल्प को आगे बढ़ाते हुए उत्तराखंड के हल्द्वानी की रहने वाली रेनू धारियाल ने नया मुकाम हासिल किया है। रेनू ने करीब 9 फीट यानी 271.5 सेंटीमीटर लंबे बाल कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

एक दशक से कर रही बालों की देखभाल

हल्द्वानी के कटघरिया क्षेत्र की रहने वाली रेनू ने वर्ष 2015 से अपने बाल नहीं कटवाए हैं। करीब एक दशक तक बालों की देखभाल और धैर्य के बाद उनके बाल इतनी लंबाई तक पहुंच गए। 15 अप्रैल 2026 को उनके बालों की लंबाई का सत्यापन किया गया था। इसके बाद 7 अगस्त 2026 को उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें -  अंततः आ गया है विंड और सौर का दौर

रेनू ने यूक्रेन की आलिया नासिरोवा का रिकॉर्ड तोड़ा है। आलिया के बालों की लंबाई 257.33 सेंटीमीटर दर्ज की गई थी, जबकि रेनू के बाल 271.5 सेंटीमीटर लंबे हैं।

भारतीय संस्कृति से मिली प्रेरणा
रेनू का कहना है कि बाल बढ़ाने का फैसला उन्होंने सिर्फ रिकॉर्ड बनाने के लिए नहीं लिया था। उन्होंने भारतीय संस्कृति से प्रेरणा लेकर लंबे बाल रखने का संकल्प लिया था। भारतीय परंपरा में बालों को महिलाओं की सुंदरता और पहचान से जोड़कर देखा जाता है और इसी सोच ने उन्हें अपने लक्ष्य पर कायम रहने की प्रेरणा दी।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी- SSP मंजूनाथ टीसी के कड़े निर्देश, हल्द्वानी में उपद्रव कर माहौल बिगाड़ने वालों पर शिकंजा—चप्पे-चप्पे पर पुलिस, PAC और अतिरिक्त बल तैनात,देखे वीडियो

बालों की देखभाल के लिए रेनू ने केमिकल वाले प्रोडक्ट्स से दूरी बनाई। वह घर पर तैयार किए गए हर्बल तेल और शैंपू का इस्तेमाल करती हैं। उनका मानना है कि लंबे और घने बालों के लिए धैर्य के साथ नियमित देखभाल जरूरी है।

यूट्यूब पर भी शेयर करती हैं अनुभव
रेनू कंटेंट क्रिएटर और यूट्यूबर भी हैं। सोशल मीडिया के जरिए वह अपने लंबे बालों की देखभाल से जुड़े अनुभव साझा करती रहती हैं। उनका कहना है कि इतने लंबे बालों को संभालना आसान नहीं है। बालों को सुलझाने और उनकी देखभाल में कई घंटे तक लग जाते हैं।

यह भी पढ़ें -  महाशिवरात्रि पर हर-हर महादेव से गूंजा छोटा कैलाश धाम

करीब 10 साल की मेहनत के बाद रेनू धारियाल ने न सिर्फ अपने बालों को विश्व रिकॉर्ड की लंबाई तक पहुंचाया, बल्कि उत्तराखंड को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान दिलाई है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999