उत्तराखंड-लापता मजदूरों की तलाश में दूसरे दिन भी रेस्क्यू जारी, दो के हो चुके हैं शव बरामद

खबर शेयर करें -

लापता श्रमिकों की तलाश में दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी

Uttarkashi cloudburst : उत्तरकाशी के बड़कोट तहसील के अंतर्गत बीती देर रात सिलाई बैंड के पास बादल फटने की घटना में लापता हुए सात मजदूरों की तलाश में दूसरे दिन भी रेस्क्यू शुरू हो गया है. जबकि रविवार को राहत बचाव में जुटी टीम दो मजदूरों के शव बरामद कर चुकी है.

लापता मजदूरों की तलाश में दूसरे दिन भी रेस्क्यू जारी

बता दें बीती रात जब भूस्खलन हादसा हुआ उस समय निर्माणाधीन होटल साइट पर 29 मजदूर थे. जिसमें 20 मजदूरों को सुरक्षित निकाला गया था. जबकि दो मजदूरों के शव बरामद किए गए हैं. वहीं 7 लापता मजदूरों की खोज में रेस्क्यू अभियान जारी है. मृतकों की पहचान दूजेलाल उम्र (55) निवासी पीलीभीत और केवल बिष्ट (43) निवासी नेपाल के रूप में हुई है.

यह भी पढ़ें -  राठ क्षेत्र के होलियारों की टोली को सीएम आवास से आया बुलाया, सीएम धामी के सामने देंगे प्रस्तुति

लापता व्यक्तियों का विवरण

सर कटेल धामी (32)
रोशन चौधरी (37) निवासी नेपाल
अनवीर धामी (40) निवासी नेपाल
कल्लूराम चौधरी (60) निवासी नेपाल
जयचंद उर्फ बॉबी (38) निवासी देहरादून
छोटू (22) निवासी देहरादून
प्रियांश (20) निवासी देहरादून

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999