ऑल्टो कार खाई में गिरी,चार लोगों का रेस्क्यू।।

खबर शेयर करें -

जनपद चमोली बद्रीनाथ मार्ग पर ऑल्टो वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू।

आज दिनांक 16 मार्च 2025 को पुलिस कोतवाली जोशीमठ द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि एक ऑल्टो वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया है जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।


उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम एडिशनल उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में मय रेस्क्यू उपकरणों तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें -  हर्षिल में फिर आफत की बारिश, उफान पर आई तेलगाड़ नदी,देखे वीडियो

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए लगभग 300 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर उक्त ऑल्टो वाहन संख्या UK11TA3436 तक पहुंच बनाई जिसमें कुल चार व्यक्ति सवार थे जो घायल अवस्था में पाए गए जिसे एसडीआरएफ टीम द्वारा स्ट्रेचर के माध्यम से वैकल्पिक मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक लाकर उचित उपचार हेतु एंबुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवाया गया।

यह भी पढ़ें -  देहरादून: सुशासन उत्कृष्टता के लिए IAS बंशीधर तिवारी को राष्ट्रीय सम्मान, उत्तराखंड में खुशी की लहर


घायलों का विवरण
1-राहुल पंवार पुत्र रघुवीर सिंह पंवार निवासी चांई जोशीमठ उम्र 26 वर्ष(चालक)
2-कुलदीप चौहान पुत्र जगदीश चौहान निवासी ग्राम चांई जोशीमठ
3-समीर पुत्र राजेन्द्र निवासी छत्तीसगढ़ उम्र 25 वर्ष
4-फूल चन्द पुत्र उनियाल कश्यप निवासी नेपाल

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999