उत्तरकाशी में फटा बादल, कई लोगों के दबे होने की सूचना, रवाना हुई रेस्क्यू टीम

खबर शेयर करें -

uttarkashi cloudburst

Uttarkashi cloudburst : उत्तरकाशी के धराली गांव से बादल फटने की खबर सामने आ रही है। जिसके बाद खीरगंगा में पानी और मलबा आ गया है। कई लोगों के दबे होने की खबर सामने आ रही है। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

उत्तरकाशी में फटा बादल

बादल फटने के कारण धराली मार्केट क्षेत्र में भारी नुकसान होने की सूचना है। बताया जा रहा है कई होटलों में भी पानी और मलबा घुस गया है। बादल फटने के कारण बड़े स्तर पर जानमाल के नुकसान होने की आशंका है। रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

यह भी पढ़ें -  जनपद-अल्मोड़ा- बाडी छेना क्षेत्रांतर्गत खाई में गिरी कार,SDRF ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सात व्यक्तियों को बचाया सुरक्षित।

video link- https://youtu.be/iKGGgqcMsok?si=vLsF3A-R24jeP7vS

चार लोगों के मरने की पुष्टि

बादल फटने से धराली गांव में विनाशकारी बाढ़ आ गई है। 50 से 60 लोगों के दबे होने की सूचना मिल रही है। बताया जा रहा है बाढ़ के चलते 20 से 25 होटल और होमस्टे तबाह हो गए हैं। डीएम प्रशांत कुमार आर्य ने चार लोगों के मरने की पुष्टि की है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999