घर लौट रहे भाई-बहन की बाइक खाई में गिरने से हुई भाई की मौत, बहन घायल, घर में मचा कोहराम।

खबर शेयर करें -


पिथोरागढ़। जिले के बटकातोली चोनाला में बाइक के गहरे खाई में गिर जाने से 12वीं के छात्र की दर्दनाक मौत हो गई जबकि बड़ी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार बटकातोली चोनाला के रहने वाला 19 साल का करण सिंह पुत्र मोहन सिंह और उसकी बड़ी बहन भावना 21 वर्ष दोनों गंगोलीहाट में अपने मामा के यहां रह कर पढ़ाई करते थे। रविवार को अवकाश होने के चलते शनिवार को बाइक से अपने घर को जा रहे थे। इस बीच गांव से लगभग 1 किलोमीटर दूर बाइक अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गयी। बाइक के पीछे बैठी बहन भावना खाई में छिटक कर घायल हो गई जबकि करण सिंह बाइक सहित 300 मीटर गहरी खाई में गिरने के कारण करण की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे की जानकारी मिलते ही गंगोलीहाट से थाना अध्यक्ष किशनलाल अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे पुलिस और ग्रामीणों ने घायल भावना को खाई से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोलीहाट भेजा जबकि मृतक करण सिंह को शाम को सड़क तक पहुंचाया। मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  छात्राओं का नहाते हुए वीडियो वायरल होने पर मोहाली स्थित यूनिवर्सिटी में छात्राओं का बबाल
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999