उत्तराखंड मे यहाँ विशाल चट्टान गिरने से सड़क बाधित, चालक मलबे में दबा

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़। कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग में मांगती के पास बुधवार को एक विशाल चट्टान दरक गई। इस दौरान सड़क चौड़ीकरण के काम में लगे 28 वर्षीय चालक मनीष चुफाल मलबे में दब गए। छह घंटे बाद भी उन्हें सुरक्षित निकाला नहीं जा सका और उनकी मौत की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार मनीष चट्टान काटने के काम में व्यस्त थे कि अचानक बड़ी चट्टान टूटकर सड़क पर गिर गई। भारी बोल्डर उनके ऊपर गिरने से मनीष दब गए और मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस, ग्रिफ और तहसील प्रशासन को सूचित किया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में फौजी द्वारा बेटी की शादी के लिए रखें 25 लाख के गहने चोरों ने किये साफ

सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी और तहसीलदार टीम मौके पर पहुंचे। उन्होंने बोल्डरों को हटाने का काम शुरू किया। पांच घंटे की कड़ी मेहनत के बाद भी मनीष का कोई पता नहीं चल सका। भारी बोल्डरों की वजह से उनका जीवित रहने की संभावना कम मानी जा रही है।

इस हादसे के कारण सड़क पूरी तरह से बंद हो गई। व्यांस घाटी, जिप्ती और गाला जाने वाले दर्जनों वाहन फंसे हुए हैं। इन वाहनों में सवार सैकड़ों यात्री सड़क खुलने का इंतजार कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने दिल्ली से पिथौरागढ़ हेतु प्रारम्भ हो रही एलायंस एयर की हवाई सेवा का किया औपचारिक शुभारम्भ।
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999