देहरादून में यात्रियों से भरी रोडवेज बस खाई में गिरी, 35 घायल, 3 की मौत

खबर शेयर करें -

 

देहरादून से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। नेरूवा हिमाचल से विकासनगर की ओर आ रही रोडवेज बस क्वानू-मीनस मोटर मार्ग पर सुदोई खड्ड के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में 30 से 35 घायल बताये जा रहे हैं। जबकि खबर लिखे जाने तक 3 की मौत हो गई।

देहरादून में यात्रियों से भरी रोडवेज बस खाई में गिरी

घटना मंगलवार सुबह की है। जानकारी के मुताबिक बस में 35 यात्री सवार थे। हादसे में 35 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे में अभी तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल है।

यह भी पढ़ें -  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने जनसुनवाई के मौके पर अधिकांश शिकायत पारिवारिक विवाद अतिक्रमण ब्याज में धनराशि देने भूमि विवाद समस्याओं का किया समाधान

हिमाचल परिवहन की है रोडवेज बस

स्थानीय लोगों द्वारा यात्रियों का रेस्क्यू किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक 12 घायलों का रेस्क्यू किया जा चुका है। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। दुर्घनाग्रस्त बस हिमाचल परिवहन की रोडवेज बताई जा रही है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999