रूड़की : राज्यसभा सांसद ने डेढ़ करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

खबर शेयर करें -

नरेश बंसल

राज्यसभा सांसद नरेश बंसल रूड़की पहुंचे। जहां उन्होंने डेढ़ करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जहां भाजपा के विधायक हैं वहां विकास कार्य हो रहे हैं।

राज्यसभा सांसद ने डेढ़ करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

राज्यसभा सांसद ने जिले की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में करीब डेढ़ करोड़ की लागत से हुए विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जहां भाजपा के विधायक हैं वहां विकास कार्य हो रहे हैं और जिले की जिन विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी विधायक नही है वहां प्रतिवर्ष प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पचास लाख की लागत से विकास कार्य उनकी निधि से करवाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें -  नगला गोलगेट में 251 लोगों को बेदखली नोटिस थमाया

धामी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश निरंतर कर रहा है विकास

राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास कर रहा है। इसी के निमित झबरेड़ा, भगवानपुर, मंगलौर और पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के पूरा होने पर लोकार्पण किया गया है

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999