इज्जतनगर मंडल में काठगोदाम समेत इन तीन शहरों में आरपीएफ के बनेंगे तीन थाने……………..

खबर शेयर करें -

लालकुआं। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की ओर से कर्मियों की सुविधा के लिए इज्जतनगर मंडल के काशीपुर, हाथरस सिटी और काठगोदाम थाने बनाए जाएंगे। इसके लिए प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा। आरपीएफ देश के सर्वोत्तम सुरक्षा बलों में से एक है। इस पर रेल यात्रियों की सुरक्षा, रेल संपत्तियों की रक्षा और देश विरोधी गतिविधियों में रेल सुविधाओं के इस्तेमाल की निगरानी की जिम्मेदारी है। साढ़े तीन दशक पूर्व काशीपुर रेलवे जंक्शन पर आरपीएफ पोस्ट तैयार की गई थी। इसमें तीन कक्ष, दो हवालात बने हैं। समय एवं आधुनिकता को देखते हुए बदलाव की आवश्यकता बनी हुई है।

नया थाना एक तल का बनना है। इसमें आरपीएफ निरीक्षक, उप निरीक्षक, महिला उप निरीक्षक, महिला चेंजिंग रूम, सीसीटीवी कंट्रोल कक्ष, कार्यालय, शस्त्रागार, मालखाना, महिला-पुरुष हवालात, रोजनामचा कक्ष आदि व शौचालय बनाए जाएंगे। काठगोदाम, हाथरस सिटी में भी नए थाने बनने का प्रावधान है। भेजे गए प्रस्ताव को मुख्यालय से स्वीकृति मिलने पर निर्माण शुरू। शुरू हो सकेगा। – रणदीप कुमार, निरीक्षक, आरपीएफ काशीपुर

यह भी पढ़ें -  आशारोड़ी पर फिर हुआ सड़क हादसा: पेड़ से टकराया राशन से बहार ट्रक, एक की मौत, एक घायल

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999