आशा रोड़ी रेंज कार्यालय में हंगामा और तोड़फोड़, पुलिस ने दो आरोपी किए गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

 

Uproar Asha Rodi Range office

आशा रोड़ी रेंज कार्यालय में हंगामा और तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों को जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।

आशा रोड़ी रेंज कार्यालय में हंगामा और तोड़फोड़

पुलिस के अनुसार 21 फरवरी 2026 को वन क्षेत्राधिकारी आशा रोड़ी रेंज रवींद्र कुमार बेडवाल ने थाना क्लेमेंट टाउन में तहरीर दी थी। तहरीर में बताया गया कि वैभव गौड़ और सावेज शाह ने मिलकर आशा रोड़ी रेंज कार्यालय में तोड़फोड़, गाली-गलौज और मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान राजकीय कार्य में बाधा डाली गई और कार्यालय परिसर में खड़ी सरकारी गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त किया गया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: पुलिस ने रईसजादों की निकाली हेकड़ी, पहुंचाया हवालात कार किया सीज

दो आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने 22 फरवरी को अभियोग में नामित दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वैभव गौड़ (28) निवासी चंद्रमणि और सावेज शाह (27) निवासी पटेल नगर देहरादून के रूप में हुई है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999