रुद्रपुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

खबर शेयर करें -

 

ऊधमसिंह नगर जिले के सितारगंज में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय IELTS सेंटर संचालक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर में गंभीर रूप से घायल युवक ने रुद्रपुर के अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, लौका निवासी अनुज कंबोज (22) पुत्र जगतार सिंह सितारगंज में एक IELTS सेंटर संचालित करता था। मंगलवार रात करीब 10 बजे वह बाइक से अपने सेंटर से घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें -  New year पर मसूरी आने का कर रहे हैं प्लान?, जाम से राहत दिलाने के लिए पुलिस ने बनाया ये प्लान

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से अनुज को सितारगंज के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रुद्रपुर रेफर कर दिया गया। परिजन उसे तत्काल रुद्रपुर के अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर रुद्रपुर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है और मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  38th National Games Closing Ceremony : हल्द्वानी पहुंचे अमित शाह

परिजनों के अनुसार, अनुज अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसके पिता दिव्यांग हैं, जिसके कारण परिवार के भरण-पोषण की पूरी जिम्मेदारी अनुज के कंधों पर थी। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999