स्वच्छ भारत के इरादे को पलीता लगा रहा रुद्रपुर नगर निगम, मानसून में बिगड़ सकते हैं शहर के हालात

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर। शहर का नगर निगम केंद्र सरकार द्वारा प्रण किये स्वच्छ भारत के इरादे को पलीता लगाता दिख रहा है। जिससे आगामी मानसून में बड़ी आफत पैदा हो सकती हैं क्योंकि पूर्व में आई आपदा का कारण भी नदियों, नालों व कालोनियों में पड़ा कूड़ा था, जिसके चलते शहरवासियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा था।

बता दें नगर निगम रुद्रपुर बड़े-बड़े दावे करता है और स्वच्छता के पायदान पर नगर निगम को कई जगह सम्मानित भी किया जाता है। तो वही यदि रुद्रपुर शहर की बात करें तो इन दिनों रुद्रपुर महानगर में जगह-जगह कूड़े के ढेर तब्दील हो चुके हैं। हम बात कर रहे हैं रुद्रपुर के घास मंडी, आर्य समाज कन्या इंटर कॉलेज के सामने, आदर्श कॉलोनी पुलिस चौकी के बाहर, गांधी पार्क चौराहे, सब्जी मंडी के बाहर, हाईवे पर, 31 पीएसी गेट के पास व इसके अलावा शहर में तमाम जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं,

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी और लालकुआं को मिलने जा रही कई सौगातें: अजय भट्ट

जिसकी सूध लेने वाला कोई नहीं है हालांकि पखवाड़े में एक बार सफाई तो कर ली जाती है लेकिन कूड़े सढ़ने की गंदी बदबू के चलते स्थानीय लोगों को खासी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। वहीं रोज सुबह कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां स्वच्छ भारत का इरादा कर लिया हमने गाना तो बजाती है लेकिन रुद्रपुर महानगर कितना स्वच्छ है यह सबके सामने है।

यह भी पढ़ें -  यहां डीएम ने जनहित कार्यों के लिए अपने अनटाइड फंड से इतनी धनराशि की स्वीकृति दी

वहीं स्थानीय विधायक हो या फिर स्थानीय जनप्रतिनिधि कोई भी इस और देखने को राजी नहीं है कि आखिरकार शहर वासियों को कूड़े की बदबू और कूड़े के ढेर से मुक्ति दिला सकें। ज्ञातव्य हो किच्छा रोड पर भी ट्रंचिंग ग्राउंड में बड़े बड़े कूड़े के पहाड़ देखने को मिलते हैं।


आपको बता दें कि कूड़े का ढेर तेज हवाएं चलने के दौरान कूड़े की पन्नी आदि तमाम कचरा लोगों के घरों के अंदर घुस जाता है और लोगों के घरों के आंगन तक पहुंच जाता है, जिससे संक्रमण फैलने की भी आशंका है। वहीं आगामी मानूसन में भी यह कूड़े के ढ़ेर बड़ा संकट बन सकते हैं और पुनः रुद्रपुरवासियों को मुसीबत में डाल सकते हैं।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999