Saif Ali Khan Health: छह दिन से हॉस्पिटल में भर्ती सैफ अली खान कब होंगे डिस्चार्ज? जानें

खबर शेयर करें -

Saif Ali Khan Attacked

16 जनवरी 2025 की सुबह सैफ अली खान(Saif Ali Khan) पर उनके घर में घुसे एक चोर ने चाकू से हमला किया था, जिसके चलते उन्हें गंभीर चोटें आईं। इस हमले के बाद सैफ को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर्स ने उनकी सर्जरी की और रीढ़ की हड्डी से ढाई इंच लंबा चाकू का टुकड़ा निकाला।

डॉक्टरों के मुताबिक, अब सैफ की स्थिति में सुधार(Saif Ali Khan Health) हो रहा है। फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंतित हैं और उनकी जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। इस बीच हर कोई जानने के लिए उत्सुक है कि सैफ कब अस्पताल से डिस्चार्ज (Saif Ali Khan Discharge From Hospital) होंगे।

यह भी पढ़ें -  नाबालिक छात्रा ने लगाया शिक्षक पर गंदी बातें करने का आरोप

अस्पताल से कब डिस्चार्ज होंगे सैफ अली खान? (Saif Ali Khan Health)

सैफ अली खान के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बारे में जानकारी मिली है। अब उनकी हालत पहले से काफी बेहतर हो गई है। मंगलवार को डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने का फैसला लिया है। ऐसा में अनुमान लगाया जा रहा है कि सैफ को आज दोपहर तक अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें फिलहाल बेड रेस्ट की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें -  कांग्रेस के इस बड़े नेता ने हरीश रावत पर किया हमला, सियासी हलचल एक बार फिर हुई तेज

हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

इन सबके बीच सैफ पर हमला करने वाले आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस की माने तो आरोपी की उम्र 30 साल है। वो बांग्लादेश का नागरिक है। वो वहां कुश्ती का खिलाड़ी रह चुका है। आरोपी फिलहाल 14 दिन की रिमांड पर है। लगातार उससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही उसने कई खुलासे भी किए है।

पुलिस की थ्योरी पर उठे सवाल

वहीं महाराष्ट्र में विपक्षी नेताओं ने पुलिस की थ्योरी पर सवाल उठाए हैं। आदित्य ठाकरे ने ये सवाल किया है कि हमला करने वाला व्यक्ति बांग्लादेश से सिर्फ 6 महीने पहले भारत आया था, तो क्या ये कोई साजिश है? उन्होंने ये भी पूछा कि बीजेपी सरकार के शासन में बांग्लादेशी नागरिक भारत कैसे आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  IND vs PAK Final: भारत की जीत हजम नहीं कर पाया पाकिस्तान!, Mohsin Naqvi ट्रॉफी ही चुराकार भाग गए…,देखे वीडियो

इसके अलावा एनसीपी (NCP) नेता जयंत पाटिल ने कहा कि पुलिस की कहानी पर विश्वास करने के अलावा उनके पास कोई और ऑप्शन नहीं है। लेकिन उन्होंने ये भी सवाल उठाया कि क्या सचमुच वहीं बांग्लादेशी नागरिक सैफ अली खान के घर में घुसा था

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999