दसवीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी और सीएम धामी ने यहां किया योगाभ्यास

खबर शेयर करें -

आज 21 जून है, यानी 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस. आज दुनियाभर में लोग योग कर रहे हैं. हमारे देश में भी योग को लेकर विशेष आयोजन किए गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एसकेआईसीसी (शेर-ए कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर) में योग किया. पीएम मोदी को योग से विशेष लगाव है.

उन्हीं के विशेष प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly) ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता दी. इसके बाद 2015 से हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है. पीएम मोदी ने दिल्ली, चंडीगढ़, देहरादून, रांची, लखनऊ, मैसूर और संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय सहित दुनिया भर के प्रतिष्ठित स्थानों पर योग दिवस की मेजबानी करके इसका प्रचार प्रसार किया है.

यह भी पढ़ें -  क्या राहुल प्रियंका कांग्रेस पर बनते जा रहे बोझ,पढे खबर

आज पीएम मोदी पहली बार जम्मू कश्मीर में योग दिवस का नेतृत्व कर रहे हैं. 21 जून 2024 के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम, स्वयं और समाज के लिए योग, व्यक्तिगत कल्याण और सामाजिक सद्भाव दोनों को बढ़ावे के लिए योग है.

ADVERTISEMENTS
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999