सुमटी गांव में लकड़ी के बल्ले से क्रिकेट खेलने वाली प्रेमा की प्रतिभा को सलाम

खबर शेयर करें -

बागेश्वर जिले की सुमटी गांव की प्रेमा अब इंडियन क्रिकेट टीम में नजर आएंगी। उनका चयन सीनियर महिला क्रिकेट टीम के लिए हुआ है। ऑलराउंडर खिलाड़ी प्रेमा स्पिन से बॉलिंग के साथ बैटिंग भी करती हैं। पुणे में होने वाली मैच में वह अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। सुमटी में पैदा प्रेमा रावत के पिता केदार सिंह रावत वायु सेना में बरेली में तैनात हैं। जबकि मां बसंती देवी गृहणी हैं। कक्षा तीन तक की पढ़ाई करने के बाद प्रेमा भी अपने माता-पिता के साथ बरेली चली गई। प्रेमा ने बताया कि उन्हें बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौक था। वह गांव में लड़कों के साथ लकड़ी के बल्ले से हाथ आजमाती थी। जब भी गांव आती मैच खेलती।बरेली जाने के बाद इसी को अपना कॅरियर बना लिया। बताया कि पुणे में 31 अक्टूबर से खेली जाने वाली प्रतियोगिता वह मैच खेलेंगी। उनके चयन पर क्षेत्र के लोग बेहद खुश हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड -आइटीबीपी में तैनात कमांडर रतन सिंह सोनाल और उनकी टीम ने दुनिया की चौथी उचाई वाले पर्वत पर तिरंगा लहराया
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999