शनिवार सुबह सुबह: दूल्हा-दुल्हन समेत घर में सो रहे पांच लोगों की हत्या, आरोपी ने खुद को भी गोली मारी

खबर शेयर करें -

मैनपुरी उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां घर में सो रहे पांच लोगों की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या के बाद आरोपी ने खुद भी आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है।

जानकारी के अनुसार मैनपुरी के किरानी थाना इलाके का गांव गोकुलपुरा अरसा में शनिवार की सुबह एक परिवार में पांच लोगों के सामूहिक हत्याकांड से इलाका दहल गया। सूचना मिलने के बाद आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

पता चला की गांव का रहने वाले शिबीर सिंह ने अपने दो भाई बहनोई भाई की नवविवाहित

यह भी पढ़ें -  तेंदुआ पकड़ने के लिए लगे पिंजरे में फंसा मुर्गा चोर, मुर्गे के लालच में पूरी रात पिंजरे में रहा कैद

पत्नी और दोस्त कि बके से काटकर हत्या कर दी है। खुद भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली है।

तीन घायल लोगों को अस्पताल भेजा गया। मौके पर कई थानों का फोर्स पहुंची है। शवों को

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हत्याकांड को क्यों अंजाम दिया गया इसके कारण की पुलिस जांच कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक गांव गोकुलपुर अरसारा निवासी सुभाष चंद्र यादव के तीन पुत्र शिववीर, सोनू और भुल्लन थे। शुक्रवार को मझले पुत्र सोनू (20) की बरात इटावा के थाना चौबिया क्षेत्र के गांव गंगापुर से लौट कर आई थी।

यह भी पढ़ें -  रुपयों के लालच में आवारा गोवंशीय पशुओं का करते थे कटान, चार गिरफ्तार

घर में नई बहू सोनी (20) के आने से खुशियों का माहौल था। शुक्रवार की देर रात एक बजे तक सभी लोग डीजे बजा कर नाच गा रहे थे। रात में शिव ने कल्क में कोई नशे की गोली मिलाकर सभी को पिला दी। सभी के बेहोश होने के बाद शिववीर ने बके से आंगन में सो रहे भाई भुल्लन (20) बहनाई सौरभ निवासी चांदा बिलिया (26) भाई के दोस्त दीपक (20) फिरोजाबाद की हत्या कर दी।

इसके बाद छत पर सो रहे सोनू (22) और नवविवाहिता सोनी की बके से गला काटकर हत्या कर दी। हमले में पिता सुभाष आरोपी की पत्नी और मामी गंभीर रूप से घायल पा हत्याएं करने के बाद शिवदीर ने घर से कुछ दूर जाकर खुद भी गोली मारकर खुदकुशी कर लो।

यह भी पढ़ें -  डॉक्टर ने महिला को मृत किया घोषित, अंतिम संस्कार के लिए ले जाते वक्त गाड़ी में चलने लगीं सांसें… जानें पूरा मामला

हत्याकांड की सूचना मिलने के बाद एसपी विनोद कुमार और कई धानों की फीस गांव पहुंची। तीन घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए गए हैं। हत्याकांड क्यों अंजाम दिया गया, इसकी वजह अभी पता नहीं लग सकी है। पुलिस कारण जानने का प्रयास कर रही है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999