अभी 2 अगस्त से नौवीं से बारहवीं तक के बच्चों के लिए खोला जाएगा स्कूल

खबर शेयर करें -


देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने आगामी 2 अगस्त से कक्षा 6 से लेकर कक्षा बारहवीं तक के छात्रों के लिए स्कूलों को खोले जाने के फैसले में आंशिक संशोधन किया है। अब आगामी 2 अगस्त को पहले चरण में कक्षा 9 से लेकर कक्षा 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए स्कूलों को खोला जाएगा।


वही अब कक्षा 6 से लेकर कक्षा आठवीं तक के छात्रों के लिए दूसरे चरण में स्कूल खुलेंगे. स्कूल खुलने का दूसरा चरण आगामी 16 अगस्त से शुरू होगा. यानी 16 अगस्त से स्कूलों को खोला जाएगा। स्कूलों को खोलने को लेकर भी इस समय निर्धारित कर दिया गया है 9वीं से बारहवीं तक के बच्चे केवल 4 घंटे पढ़ाई करेंगे वही 16 तारीख से जब छठी से आठवीं तक के स्कूल भी खुलेंगे तो वहां केवल 3 घंटे पढ़ाई कराई जाएगी।
शिक्षा सचिव राधिका झा की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि स्कूलों को खोले जाने को लेकर कोरोना गाइडलाइन का ध्यान रखना होगा। इसके साथ ही सभी स्कूलों को अपनी खुद की एसओपी तैयार कर शिक्षा निदेशालय को भेजनी होगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड राज्य में दो बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा निरस्त
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999