SDRF ने 24 घंटे की तलाश के बाद नदी से ऐसे निकाला प्रिंस का शव ,

खबर शेयर करें -

दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली से आया 25 वर्षीय युवक प्रिंस रविवार को सरयू नदी में नहाने के दौरान डूब गया था। घटना के बाद से एसडीआरएफ की टीम निरंतर सर्चिंग अभियान चला रही थी 24 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने प्रिंस का शव बरामद कर लिया है। बता दें कि दिल्ली से पांच युवक यहां बागेश्वर के बिलौना में एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आए हुए थे रविवार को तल्ला बिलौना में सरयू नदी में नहा रहे थे। सुबह करीब सवा दस बजे नहाने के दौरान प्रिंस अचानक नदी में डूब कर बह गया। देखते ही देखते वह आंखों से ओझल हो गया था।

घटनाक्रम के मुताबिक दोपहर जनपद नियंत्रण कक्ष बागेश्वर द्वारा #SDRF को सूचना प्राप्त हुई की सरयू नदी में एक व्यक्ति डूब गया है, जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं पुलिस टीम ने चोरी की घटना का अनावरण करते हुए 02 युवकों को किया गिरफ्तार


उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम अपर उपनिरीक्षक महिपाल सिंह के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ टीम द्वारा जिला पुलिस, फायर सर्विस व स्थानीय गोताखोरों के साथ संयुक्त आपरेशन चलाकर डूबे हुए व्यक्ति को तलाश करने के काफी प्रयास किये गए परन्तु नदी की गहराई अधिक होने के कारण उपरोक्त का कुछ पता नही चल पाया। ऐसे में प्रभावी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ के विशेषज्ञ गोताखोरों की मांग की गई। मांग के सापेक्ष एसडीआरएफ के विशेषज्ञ गोताखोर उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में नैनीताल से बागेश्वर पहुंचे व आज दिनाँक 22 मई 2023 को एसडीआरएफ टीम के गोताखोरों द्वारा कड़ी मशक्कत से लगभग 20 फीट की गहराई से शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें -  रामनगर में हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, इस कारण पत्नी ने ली पति की जान


डूबे हुए व्यक्ति का नाम प्रिन्स पाल पुत्र श्री विरेंद्र पाल निवासी मोती बाग नयी दिल्ली है। जिसकी उम्र लगभग 25 वर्ष है। गौरतलब है कि प्रिन्स अपने अन्य दोस्तों के साथ बागेश्वर में निवासरत दोस्त की शादी के लिए दिल्ली से बागेश्वर आये हुए थे। ये सभी दोस्त दिनाँक 21 मई 2023 को दोपहर बिलौना के पास सरयू नदी में नहाने गए थे। नहाते समय अचानक प्रिन्स डूब गया था।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999