
देहरादून के आशारोड़ी चेकपोस्ट और मोहब्बेवाला मार्ग पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। गुरुवार को हुए हादसे के 24 घंटे बाद एक और ट्रक शुक्रवार सुबह करीब 4 से 5 बजे के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि इस एक ही जगह पर बार-बार हो रहे हादसे प्रशासन पर सवाल जरूर खड़े कर रहा है ,जो दुर्घटनाओं को रोकने के लिए इंतजाम के दावे कर रहा है।
ढलान पर नियंत्रण खोने से दुर्घटनाग्रस्त हुआ ट्रक
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक मिक्सर जो बिहारीगढ़ की तरफ से सुबह करीब 4-5 बजे के बीच देहरादून की तरफ आ रहा था इसी दौरान हाइवे के ढलान वाले हिस्से में ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर किनारे पर बने सीमेंट के ब्लॉक से टकराते हुए दुर्घटना का शिकार हो गया। इसके बाद मौके पर मौजूद लोग मदद के लिए ट्रक की तरफ भागे और चालक को ट्रक से निकाला जिसके मामूली सी चोट आई थी।
24 घंटे पहले हुआ था हादसा, हुई थी एक मौत
आशारोड़ी-मोहब्बेवाला मार्ग पर ढलान और भारी वाहनों के कारण पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। जबकि 24 घंटे के पहले ही इस जगह पर एक ट्रक हादसा हुआ था जिसमे एक व्यक्ति की मौत हुई थी। लगातार दो ट्रक हादसों के बाद स्थानीय लोगों ने भारी वाहनों की गति नियंत्रित करने और दुर्घटना संभावित हिस्से पर स्थायी सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है।


