Badrinath चढ़ावा चोरी मामले में दूसरी गिरफ्तारी, इस कर्मचारी को पुलिस ने किया अरेस्ट

खबर शेयर करें -

 

BADRINATH DHAM

बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामले में एक और गिरफ्तारी हो गई है। अब पुलिस ने प्रमोद नौटियाल के बाद मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान को अरेस्ट किया हैं। बता दें कि राजेंद्र चौहान बीते महीने ही अपने पद से सेवानिवृत हुए थे।

Badrinath चढ़ावा चोरी मामले में राजेंद्र चौहान गिरफ्तार

दरअसल पुलिस ने बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी मामले में मंदिर के पूर्व अधिकारी को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया है। राजेन्द्र चोहान 30 जून को सेवानिवृत्त हुए थे। पुलिस की जांच में 22 जून की सीसीटीवी फुटेज में भी कुछ संदिग्ध गतिविधियां नजर आई थीं।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी के इस होटल में युवक ने नाबालिक छात्रा से किया दुष्कर्म

22-25 जून की रिकॉर्डिंग को में भी संदिग्ध गतिविधियां

जिसके बाद से पुलिस इन संदिग्ध लोगों की भूमिका और पहचान में जुटी हुई है। मंदिर के सीसीटीवी कैमरों को गहन से जांच हो रही है। जांच अधिकारियों की माने तो 22 और 25 जून की रिकॉर्डिंग को बारीकी से परीक्षण किया जा रहा है। इसके साथ ही कुछ अन्य व्यक्तियों की गतिविधियां भी शक के घेरे में है। इसी को लेकर जांच आगे बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें -  जिला पंचायत उपाध्यक्ष के भाई पर जानलेवा हमला, दिनदहाड़े बरसाई गोली

इस बीच पुलिस ने पहले ही मंदिर के सीसीटीवी सिस्टम की डीवीआर (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) को कब्जे में लेकर सील कर दिया था। जिसकी तकनीकी जांच कराई जाएगी। जो कि महत्वपूर्ण सबूत के तौर पर कोर्ट में पेश किए जाएंगे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999