विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान कार्मियों का दूसरा प्रशिक्षण डिग्री कॉलेज बागेश्वर में दिया

खबर शेयर करें -


विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान कार्मियों का दूसरा प्रशिक्षण डिग्री कॉलेज बागेश्वर में दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी डीडी पंत ने प्रशिक्षण कार्यों का निरीक्षण करते हुए कार्मियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वीवीपैट बहुत सेंसिटिव मशीन है इसलिए इसे जाते समय पूरी सावधानी रखी जाए।दूसरे चरण के पाँचवे दिन जनपद के विधानसभा बागेश्वर के मतदान कार्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। जिन्हें निर्वाचन को संपन्न कराने के लिए दायित्व और मतदेय स्थल की व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।


इस दौरान कार्मियों को पोलिंग एजेेंट बनाने, मॉक पोल, मतदान प्रक्रिया शुरू करने, टेंडर वोट, टेस्ट वोट, मतदान समाप्ति के बाद मशीनों की सीलिंग आदि सभी कार्यों की जानकारी दी गई और उनकी शंकाओं का समाधान भी किया गया। साथ ही सभी कार्मिकों को ईवीएम और वीवीपैट का व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरो द्वारा मतदान कार्मिको को विभिन्न प्रपत्र भरने, ईवीएम को ऑन व ऑफ करने व सील करने के साथ ही बी.यू., सी.यू. तथा वीवीपैट को संयोजित करने, खोलने और सील करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए हैंड्स ऑन प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही मतदान हेतु सामग्री प्राप्त के तरीके, मतदान से पूर्व बूथ पर की जाने वाली कार्यवाही, मतदान शुरू करने, मतदान समाप्ति सहित सम्पूर्ण मतदान प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर ने प्रशिक्षण के दौरान कार्मिको की शंका का निदान किया। प्रशिक्षण में नोडल अधिकारी प्रशिक्षण/परियोजना निदेशक संजय सिंह, ट्रेनर दीप जोशी, डॉ0 केवलानंद काण्डपाल, डॉ0 राजीव जोशी, सहित पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी उपिस्थत रहें।

यह भी पढ़ें -  आज गौला खनन संघर्ष समिति ने विधिवत पूर्वक बेरी पढ़ाव गेट का शुभारंभ किया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999