सचिव पर्यटन एवं संस्कृति दिलीप जावलकर ने ऐतिहासिक मल्ला महल एवं रानीमहल (अल्मोड़ा फोर्ट) में चल रहे पुर्ननिर्माण कार्यों को किया निरीक्षण

खबर शेयर करें -

                                                                      प्रेस नोट

अल्मोड़ा: रविवार को अल्मोड़ा पहुॅचके सचिव पर्यटन एवं संस्कृति दिलीप जावलकर ने ऐतिहासिक मल्ला महल एवं रानीमहल (अल्मोड़ा फोर्ट) में चल रहे पुर्ननिर्माण कार्यों को निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होनंें कहा कि अल्मोड़ा फोर्ट में चल रहें कार्यों में तेजी लाने के साथ ही अवशेष कार्योें को जल्द से जल्द पूरा करें। सचिव ने निरीक्षण के दौरान पुर्ननिर्मित किये गये मन्दिर, निर्माणाधीन ओपन एयर थियेटर, रानी महल में चल रहे संग्रहालय के कार्यों, मल्ला महल के कार्यों आदि अन्य कार्यों का निरीक्षण किया और इस दौरान उन्होने हो रहे कार्यों पर संतोष जताया।
                                                 उन्होने कहा कि एडीबी सहायतित इस योजना को तय समय पर पूर्ण किया जाय। जरूरत पड़ी तो अतिरिक्त संसाधन राज्य योजना से भी उपलब्ध कराये जाएंगे। सचिव ने कहा कि ऐतिहासिक मल्ला एवं रानी महल को विश्वस्तरीय संग्रहालय और हेरिटेज सेन्टर के रूप में विकसित किया जाएगा। जिससे यहां पर आने वाले पर्यटक अल्मोड़ा और कुमांऊ की सांस्कृतिक एवं स्थापत्य कला की जानकारी प्राप्त कर सकें। इसमें विभिन्न गैलरी के माध्यम से सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक जानकारी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होने कहा कि पर्यटक यहां आकर एक सुखद अनुभव लेकर जाये हमारा यह प्रयास होना चाहिए। अल्मोड़ा फोर्ट में चल रहे प्रथम चरण के कार्यों को उन्होने जल्द पूरा करने के व दूसरे चरण के कार्यों की डीपीआर तैयार कर यूटीडीबी को प्रेषित करने के निर्देश दिये। मल्ला महल को मूलस्वरूप संरक्षित करने के लिए पर्यटकों को लिए विकसित किया जा रहा है। यहा सौन्दर्यकरण कर म्यूजियम, कुमाऊॅनी कैफे, आर्ट गैलरी, ओपन एयर थियेटर, पर्यटक सूचना केन्द्र आदि का कार्य कई समय से चल रहा है। इससे देश-विदेश से आने वाले पर्यटक अल्मोड़ा के इतिहास व युवा पीढ़ी इसके इतिहास के बारे में जानकारी ले सकेंगे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: नैनी दून एक्सप्रेस की चपेट अधेड़, धड़ से हाथ हुआ अलग


  इसके बाद सचिव ने अधिकारियों की बैठक लेते हुए इस प्रोजेक्ट में आ रही दिक्कतों की जानकारी ली और शासन स्तर के मामलों को जल्द से जल्द निपटाने का आश्वासन दिया। उन्होने कार्यों की प्रगति पर जिलाधिकारी व पूरी टीम की सराहना की। इस दौरान जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने पीपीटी से भी पूरे कार्यों व आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे, अपर जिलाधिकारी बी0एल0 फिरमाल, उपजिलाधिकारी शिप्रा पाण्डे, पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चैबे, क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारीे चन्द्र सिंह चैहान, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनोहर लाल, ए0 पी0 पुराहित, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भीम सिंह मेर, आर्किटेक्ट स्वाती राय, जयमित्र बिष्ट, मुक्तिदत्ता व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -  लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में भाजपा के अनुषांगिक संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र महासंघ उपाध्यक्ष ने विभिन्न मांगों को लेकर आत्मदाह की चेतावनी दे डाली

अल्मोड़ा 05 अपै्रल, 2021(सू0वि0)- जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि सल्ट विधान सभा उप निर्वाचन-2021 के सम्पादनार्थ निर्वाचन डयूटी हेतु बाहरी जनपदों से आने वाले पी0ए0सी0 बल के रात्रि विश्राम हेतु लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 160 से 165 के उपबन्धों के अधीन तत्काल प्रभाव से राजकीय इण्टर कालेज बांगीधार जनपद अल्मोड़ा के भवनों को निर्वाचन समाप्ति की अवधि तक अधिग्रहीत किया गया है। उन्होंने बताया कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

यह भी पढ़ें -  सल्ट विधानसभा उप निर्वाचन की मतगणना कार्य तैयारियां पूर्ण

                                                                                                         

Advertisement