बिन्दुखत्ता की इस बेटी का हुआ चयन सेंट्रल जोन टीम में चयन

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड महिला क्रिकेट टीम ने 2022-23 सीजन में भी शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-19 टीम वनडे चैंपियन बनी तो वहीं सीनियर टीम ने वनडे टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। उत्तराखंड सीनियर टीम की कमान एकता बिष्ट के हाथों में हैं और अपने कप्तान की तरह कई खिलाड़ी हैं जो भारतीय टीम में शामिल होने का माद्दा रखते हैं।

उत्तराखंड महिला टीम की एकता बिष्ट और बिंदुखत्ता की कंचन परिहार का चयन सेंट्रल जोन टीम में हुआ है। महिला इंटर जोनल टूर्नामेंट की शुरुआत 12 फरवरी से होने जा रही थी। इस टूर्नामेंट में कई भारतीय महिला खिलाड़ी खेलती हैं। कंचन परिहार का नाम इस टूर्नामेंट में आना एक बड़ी बात है। ये टूर्नामेंट उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक रहेगा।

यह भी पढ़ें -  ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस और परमिट की वैधता समाप्त हो गई है तो आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, दस्तावेजों की वैधता को सरकार ने 30 सितंबर 2021 तक किया मान्य


सीनियर महिला वनडे टूर्नामेंट में कंचन परिहार का शानदार प्रदर्शन रहा था। उन्होंने 7 मुकाबलों में 218 रन बनाए। उनके बल्ले से 3 फीफ्टी निकली थी। उत्तराखंड के लिए टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में कंचन दूसरे स्थान पर थी। शानदार प्रदर्शन के बल पर ही कंचन को जोनल टूर्नामेंट खेलने का मौका मिला है। महिला क्रिकेटरों के लिए जोनल टूर्नामेंट काफी महत्व रखता है। यहां शानदार प्रदर्शन करने वालों को टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका मिलता है। अगर कंचन जोनल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करती हैं तो उन्हें बड़े मौके मिल सकते हैं।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999