कोटद्वार तहसील परिसर में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

खबर शेयर करें -

 

कोटद्वार तहसील परिसर में करीब 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संवेदनशील परिसर में शव मिलने से सुरक्षा पर सवाल

घटना बुधवार की है। जानकारी के अनुसार तहसील परिसर में जिस स्थान पर शव मिला, वह इलाका सुरक्षा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील माना जाता है। यहां उपजिलाधिकारी का आवास मौजूद है। वहीं, घटनास्थल से करीब 20 मीटर की दूरी पर कोतवाली और लगभग 10 मीटर की दूरी पर एसपी कार्यालय स्थित है। ऐसे में तहसील परिसर में एक व्यक्ति का शव मिलने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें -  सल्ट विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी महेश जीना 4700 वोटों से जीत

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार शख्स की मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही मृतक की पहचान कराने के प्रयास कर रही है। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  चमोली टनल हादसा: भारी बारिश से निर्माणाधीन सुरंग में घुसा पानी और मलबा, 16 मजदूरों का सुरक्षित रेस्क्यू; अपनों की जानकारी के लिए तुरंत मिलाएं ये हेल्पलाइन नंबर
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999