उत्तराखंड के इस जिले में हुई सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी-बेटे पर धारदार हथियार से किया हमला, फिर पेड़ से लटककर दे दी जान

खबर शेयर करें -

 

उत्तराखंड के चमोली जिले से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई है। देवाल क्षेत्र के ओडर गांव में एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को ओडर गांव निवासी गजेंद्र सिंह ने अचानक अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी और बेटे मयंक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह घायल मां-बेटे को अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें -  Dhurandhar ने रचा इतिहास!, 3000 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली पहली इंडियन फ्रेंचाइजी

स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर कर दिया। फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

हमले के बाद आरोपी गजेंद्र सिंह घर से फरार हो गया। कुछ समय बाद ग्रामीणों को उसका शव गांव से करीब 500 मीटर दूर एक पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर इस घटना के पीछे क्या वजह रही।

यह भी पढ़ें -  SSP NAINITAL की पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता,बनभूलपुरा हिंसा के वांछित अभियुक्त अब्दुल मालिक को नैनीताल पुलिस दिल्ली से कर लाई गिरफ्तार

इस दर्दनाक घटना के बाद ओडर गांव समेत आसपास के क्षेत्रों में दहशत और सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर पूरे मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999