किसान आंदोलन के बीच होमगार्ड के जवान को तेज रफ्तार कार ने कुचला, जवान की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

दिल्ली: फाजिल्का राष्ट्रीय राजमार्ग टोल प्लाजा पर किसानों की ओर से लगाए गए धरने के दौरान ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के जवान को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। हादसे में होमगार्ड जवान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना रविवार देर शाम की है।

टोल प्लाजा पर दो दिन से लगा हुआ है धरना
मृतक की पहचान चरणजीत सिंह के रूप में हुई है। उधर, चालक घटना के बाद कार वहीं छोड़ कर मौके से भाग निकला। जानकारी के अनुसार दिल्ली – फाजिल्का हाईवे पर संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से अपनी मांगों को लेकर टोल प्लाजा पर दो दिन से धरना लगाया हुआ। इसके चलते टोल से वाहन फ्री में गुजर रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड वन विकास निगम ने गौला, नन्धौर और कोसी नदी में खनन बिक्री की दर की निर्धारित

तेज रफ्तार कार ने ड्यूटी पर तैनात चरणजीत सिंह को कुचला
वहीं धरना स्थल पर थाना लंबी पुलिस की ओर से होमगार्ड के जवान चरणजीत सिंह को यातायात दुरुस्त रखने के लिए लगाए नाके पर ड्यूटी पर लगा रखा था। रविवार की देर शाम एक तेज रफ्तार कार आई जिसने ड्यूटी पर तैनात चरणजीत सिंह को कुचल दिया।

यह भी पढ़ें -  रुद्रपुर में दुकान में बुलाकर मासूम के साथ किया कुकर्म…………… पुलिस ने इन 4 आरोपियों को किया अरेस्ट

आरोपी कार छोड़कर भाग निकला
हादसा इतना दर्दनाक था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना लंबी पुलिस की ओर से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मलोट में रखवा दिया है। वहीं कार छोड़कर भागे चालक की तलाश की जा रही है

Advertisement