जन्म से ही नहीं है हाथ, पैरों से करती हैं Sheetal Devi तीरंदाजी

खबर शेयर करें -


भारत की तीरंदाज शीतल देवी (Sheetal Devi) पेरिस पैरालंपिक में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। खास बात ये है कि वो अपने हाथों के बिना ही तीरंदाजी(Armless Archer Sheetal Devi) करती है। वुमेंस इंडिविजुअल कंपाउंड ओपनर रैकिंग दौर में वो दूसरी पोजीशन पर थी। साथ ही वो वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से भी एक कदम दूर रह गई थीं। ऐसे में पेरिस पैरालंपिक से शीतल देवी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आपके रोंगटें खड़े हो जाएंगे।



बिना बांह की तीरंदाज शीतल देवी की एक वीडियो पेरिस पैरालंपिक से काफी वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि वो अपने पैरों से पहले तो धनुष को उठाती है और फिर तीर को उठाकर धनुष में लगाती हैं। जिसके बाद कंघे से सहारा लेकर तीर को खींचती है। जिसके बाद वो निशाना लगाती है। पैरों से तीरंदाजी करने के बाद भी उनका निशाना सटीक लगता हैं।

यह भी पढ़ें -  लक्सर तहसील दिवस बना औपचारिकता, फरियादियों की सुनवाई के बीच मोबाइल में उलझे दिखे अधिकारी

पेरिस पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन
बता दें कि इस बार के पैरालंपिक में कंपाउंड आर्चरी के रैंकिंग राउंड में उन्होंने 703 का स्कोर कर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। इससे पहले टोक्यो पैरालंपिक में ये रिकॉर्ड 694 अकों के साथ ब्रिटेन की स्टेटन जेसिका के ना था। लेकिन शीतल का ये रिकॉर्ड ज्यादा देर नहीं टिका। तुर्की की ओजनुर गिर्डी ने 704 प्वाइंट्स के साथ ये पैरालंपिक रिकॉर्ड अपने नाम किया

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  SSP Nainital महोदय के ऑपरेशन फोर्स के तहत लालकुआं पुलिस ने 16.87 ग्राम स्मैक के साथ 02 तस्करों को किया गिरफ्तार।
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999