शिव सैनिकों ने ब्लॉक कार्यालय के सामने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का पुतला दहन

खबर शेयर करें -

कालाढुंगी विधानसभा क्षेत्र के शिव सेना प्रत्याशी मुकेश जोशी के नेतृत्व में शिव सैनिकों ने ब्लॉक कार्यालय के सामने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का पुतला दहन किया।

मुकेश जोशी ने कहा कि सलमान खुर्शीद की पुस्तक “सनराइज ओवर अयोध्या नेशनहुड इन अवर टाइम” में खुर्शीद ने हिंदुत्व की तुलना बोको हरम और आईएसआईएस से की है। जोकि समस्त हिन्दू समाज का अपमान है। इसके लिए खुर्शीद पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

यह भी पढ़ें -  कांग्रेस छोड़ रहे हैं हरीश रावत! इस फोटो से मची हलचल

ख़ुर्शीद को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। शिवसेना प्रदेश उपप्रमुख रूपेंद्र नागर ने कहा कि सलमान खुर्शीद जैसे वरिष्ठ नेता को अपने इस बयान पर माफी मांगनी चाहिए। उनके बयान से धार्मिक उन्माद फैलता है। उनका यह बयान उनकी हिंदुत्व के प्रति घृणित सोच को दर्शाता है। ऐसा महसूस होता है कि उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है।

यह भी पढ़ें -  आज 11 बजे घोषित होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, यहां कर सकते हैं चेक।

रूपेंद्र नागर ने कहा कि सलमान खुर्शीद के खिलाफ शीघ्र देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
पुतला दहन करने वालों में पूर्व सैनिक तारा सिंह बोहरा, दिनेश नेगी, मुकेश बिष्ट, दुर्गा प्रसाद, ऋषि कुमार मौर्य, मानसिंह, पूरन बृजवासी, दयाल बिष्ट, उमेश पांडेय, महेंद्र बोरा, निरंजन सिंह आदि शिव सैनिक मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  गर्मी के बढ़ते हुए प्रकोप की वजह से पेयजल आपूर्ति व वनाग्नि की रोकथाम की तैयारियों को लेकर कुमाऊं मंडल के सभी जिलाधिकारियों से कुमाऊं आयुक्त ने की वीसी
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999