शिवम धपोला ने CBSE राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

खबर शेयर करें -

50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में शानदार प्रदर्शन कर बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव

हल्द्वानी। भोपाल में 24 से 28 सितंबर 2026 तक आयोजित CBSE School National Swimming Championship में हल्द्वानी, उत्तराखंड के प्रतिभाशाली तैराक शिवम धपोला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से हल्द्वानी सहित पूरे उत्तराखंड में खुशी का माहौल है।

यह भी पढ़ें -  COVID-19 Cases 2025: 6 हजार के पार हुई एक्टिव मरीजों की संख्या, पिछले 24 घटों में इतनी हुई मौतें

शिवम धपोला को प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रथम स्वर्ण पदक विजेता बताया गया है। उन्होंने अपनी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के दम पर यह उपलब्धि हासिल की। उनकी सफलता में प्रशिक्षकों और परिवार के सहयोग की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
शिवम की इस उपलब्धि पर उपकुलपति श्रीमती राशिका सिद्दीकी, जिला खेल अधिकारी डॉ. निर्मला पंत, गोलापार स्विमिंग पूल की चीफ कोच पूनम शिरोला, कोच महेंद्र बोरा सहित दीप, हर्ष नेगी, तरुण टाकुली, प्रेम नयाल, किशन सिंह बोरा, पंकज आर्य, सूरज गोलदार, मनोज आर्या एवं समस्त खेल परिवार ने उन्हें और उनके माता-पिता को बधाई दी।

यह भी पढ़ें -  हरेला मेला-2025 का आय-व्यय सार्वजनिक, सामाजिक कार्यकर्ता की शिकायत के बाद खोला खाता

खेल परिवार ने उम्मीद जताई कि शिवम भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए हल्द्वानी, उत्तराखंड और देश का नाम रोशन करेंगे। शिवम की इस उपलब्धि को क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999