पिथौरागढ़ जिले के एक गांव से दुखद घटना:-5 बच्चे सरयू नदी में डूबे

खबर शेयर करें -

गंगोलीहाट। मंगलवार को सेरा बड़ोली (रामपुर) से कुना गांव के धौलाइजर तोक में बारात आयी थी। दुल्हन को ससुराल पहुंचाने उसके 5 भाई मंगलवार की शाम सेरा उर्फ बड़ोली गए। बुधवार की सुबह 3 अन्य युवक धौलाइजर से सेरा उर्फ बड़ोली गए और बुधवार दोपहर 12 बजे आठो युवक सेराघाट के सेरा उर्फ बड़ोली कटौच के पास सरयू नदी में नहाने गए जिनमे से 5 बच्चे रविन्द्र कुमार पुत्र गोकुल राम उम्र 15 वर्ष ग्राम कुना, धौलाइजर, साहिल कुमार पुत्र पुरन राम उम्र 15 वर्ष उपरोक्त्त गांव, राजेश कुमार पुत्र खीम राम उम्र 16 वर्ष ग्राम उपरोक्त, पीयूष कुमार पुत्र कृष्ण कुमार उम्र 15 वर्ष ग्राम उपरोक्त व मोहित कुमार पुत्र अशोक कुमार उम्र 17 वर्ष ग्राम कुना धौलाइजर नहाने के लिए सरयू नदी में गए। वही उनके 3 अन्य साथी नदी किनारे ही रुक गए। नदी में नहाने गए पांचो नाबालिक कटौच नामक स्थान पर सरयू नदी के भंवर में डूब गए इतने में उनके 3 अन्य साथियों जो नदी किनारे बैठे थे ने हो हल्ला मचाया और गांव वालों को घटना की जानकारी दी। उसके बाद सेरा उर्फ बड़ोली, रामपुर, सेराघाट चौकी पुलिस,  बेरीनाग थाना पुलिस,  विधायक मीना गंगोला व पूर्व विधायक नारायण आर्य तथा क्षेत्र के सेंकडो ग्रामीण मौके पर पहुँचे। पुलिस व ग्रामीणों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से 1 बजकर 15 मिनट पर पांचो शव नदी से निकाले।

इसके बाद घटनास्थल पर रामपुर, सेराघाट, कुना, सहित समस्त गांवो के लोगो की भीड़ नदी किनारे एकत्र हो गयी। इस दौरान मृतको के परिजन भी मौके पर पहुचे,  उनकी चीख पुकार सुनकर घटनास्थल पर मौजूद सेंकडो लोगो की आंखे भी नम हो गई। वही इस घटना में दो घरो के इकलौते चिराग भी बुझ गए जिनमे राजेश कुमार पुत्र खीम राम व साहिल कुमार पुत्र पुरन राम  अपने घर के इकलौते पुत्र थे। उक्त दुखद घटना को देखकर पांचो युवाओ के परिजनो का रो रोकर बुरा हाल था और इस बीच विधायक मीना गंगोला व पूर्व विधायक नारायण राम आर्य उक्त परिवारों को ढांढस बंधा रहे थे।

यह भी पढ़ें -  *श्रीमद देवी भागवत कथा का हुआ समापन:-हवन,पारायण, महाभण्डारे में मौजूद रहे हज़ारो भक्त :-
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999