मा0 केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री एवं सांसद श्री अजय भट्ट ने आज रूद्रपुर पहंुचकर पं0 राम सुमेर शुक्ला राजकीय मेडिकल काॅलेज में सांसद निधि के माध्यम क्रय किये गये विभिन्न उपकरणों का लोकार्पण किया गया

खबर शेयर करें -

मा0 केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री एवं सांसद श्री अजय भट्ट ने आज रूद्रपुर पहंुचकर पं0 राम सुमेर शुक्ला राजकीय मेडिकल काॅलेज में सांसद निधि के माध्यम क्रय किये गये विभिन्न उपकरणों का लोकार्पण किया गया।


उन्होने बताया कि 56 लाख 60 हजार 850 रू0 की लागत से 3 वेन्टिलेटर, 11 लाख रूपये की लागत से 4 हाईफ्लो नज़ला एक्जेनला, 5 लाख 80 हजार की लागत से 10 मल्टीपेरा माॅनीटर, 4 लाख 25 हजार की लागत से 5 बीपैप, 3 लाख 25 हजार की लागत से 1 मोबाईल एक्स-रे मशीन, 72 हजार की लागत से 2 ईसीजी मशीन, 57 हजार 450 रू0 की लागत से 5 सेनेटाईजर, 3 हजार 920 रू0 की लागत से 5 ग्लूकोमीटर, 9 हजार 240 रू0 की लागत से 10 स्टेथोस्कोप, 16 हजार रू0 की लागत से 1 प्रिंटर-स्केनर आदि उपकरणों का क्रय कर लोकार्पण किया। इसके अतिरिक्त 10 लाख 85 हजार 900 रू0 की धनराशि से 1 हजार ली0 क्षमता के आॅक्सीजन टैक के क्रय किया गया है।
उन्होने बताया कि कोविड-19 की दृष्टिगत सांसद निधि से अमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से उक्त सभी उपकरण क्रय किये गये है जिनका आज लोकार्पण किया गया है। उन्होने कहा कि सीएमओ द्वारा अवगत कराया गया है कि कुछ उपकरणों में स्टेबलाईजर की कमी है जिस कारण उनके संचालन में समस्या आ रही है जिसके के लिए लगभग 15 लाख रू0 की अवश्यकता है। उन्होने बताया कि उक्त समस्या के निस्तारण के लिए मेरे स्तर से शीघ्र ही धनराशि अवमुक्त की जा रही है। ताकि भविष्य में किसी भी परिस्थितियों से निपटने के लिए हमारे पास उच्च गुणवत्ता के सभी उपकरण तैयार रहे। इस दौरान मा0 सांसद ने मेडिकल काॅलेज मे सभी उपकरणों का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें -  सोशल मीडिया पर दोस्ती कर लड़कों को करती थी ब्लैक मेल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस अवसर पर विधायक राजकुमार ठुकराल, जिलाध्यक्ष भाजपा शिव अरोरा, अध्यक्ष उत्तराखण्ड वन विकास निगम सुरेश परिहार, भारत भूषण चुघ, मुख्यचिकित्साधिकारी डाॅ0 सुनिता चुफाल रतूड़ी, एसीएमओ हरेन्द्र मलिक, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डाॅ0 डीएस पंचपाल, अस्पताल प्रबन्धक डाॅ0 अजयवीर सिंह, डाॅ0 एमपी तिवारी, एएनएम दीपा जोशी आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999