ओमीक्रोन के खतरों को देखते हुए सोमवार से 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों को टीका लगाने का महाअभियान की शुरूवात हो चुकी

खबर शेयर करें -

ओमीक्रोन के खतरों को देखते हुए सोमवार से 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों को टीका लगाने का महाअभियान की शुरूवात हो चुकी है। मल्लीताल डीएसए मैदान में जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने फीता काटकर शुभारम्भ किया।  


  श्री गर्ब्याल ने कहा कि जिस तरह से ओमीक्रोन संक्रमण का लगातार तेजी से फैलने की सम्भावना बनी हुई है उसके मद्देनजर पूरे जनपद में 357 बूथ बनाने गये हैं जिसके लिये प्रत्येक तहसीलों में रोस्टर जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया है कि जनपद में बच्चों के टीकाकरण के लिए लगभग सात हजार का लक्ष्य रखा गया है।
   उन्होंने कहा है कि सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया है वे अपने-अपने शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में भी वृहद रूप से प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित करें। श्री गर्ब्याल ने सभी अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग अपने नजदीक टीकाकरण सेन्टरों में आ कर अपने बच्चों को अवश्य टीका लगवायें व अपने आस-पास के बच्चों को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें ताकि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रह पाये।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी भागीरथी जोशी, संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन, पीएमएस डाॅ केएस धामी, डाॅ संजीव खर्कवाल, डाॅ एमएस रावत, डाॅ दिनेश पाण्डे, एएनएम संतोष चन्द्रा, सरस्वती खेतलवाल, कमला कुंजवाल के साथ एनजीओ व वैक्सीनेशन टीमों के सदस्य उपस्थित थे।
  ————————————–
 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  धामी सरकार की जनकल्याणकारी पहल नगर पंचायत लालकुऑ में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बहुद्देशीय शिविर का आयोजन कल।
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999