इंस्टाग्राम पर चढ़ा प्यार परवान, हरियाणा में मिली प्रेमी संग गई तीन बच्चों की मां

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़। जिले के एक गांव की तीन बच्चों की मां और कनालीछीना क्षेत्र के एक युवक के बीच प्रेम परवान चढ़ा। नतीजतन महिला अपने बच्चों और पति को छोड़कर प्रेमी संग हरियाणा चली गई। पति की गुहार पर पुलिस ने महिला को तो खोजा लेकिन वह वापस नहीं लौटी। पुलिस को भी बैरंग लौटना पड़ा।

जानकारी के मुताबिक, जिले के एक गांव की तीन बच्चों की मां और कनालीछीना के एक युवक के बीच इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई। यह दोस्ती समय के साथ प्रेम में बदल गई। इसी प्रेम में महिला मौका मिलते ही अपने तीन छोटे बच्चों और पति का साथ छोड़कर प्रेमी के साथ हरियाणा चली गई। मां के बिछड़ने से रोते-बिलखते बच्चों को देख परिजनों ने पुलिस से उसे खोजने की गुहार लगाई।

यह भी पढ़ें -  रात में हादसा: बेकाबू कार ने कई को रौंदा, भाजयुमो महामंत्री की मौत, एक घायल की हालत गंभीर

परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने महिला की गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू की। आखिरकार पुलिस ने महिला को हरियाणा से खोज निकाला। जब टीम हरियाणा पहुंची तो महिला ने वापस लौटने से मना कर दिया।

एसआई ललित डंगवाल ने बताया कि कानूनन बालिग महिला को जबरन वापस नहीं लाया जा सकता है। सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने कहा कि टीम से महिला ने जल्द वापस लौटने की बात कही है। हरियाणा में वह अपने सगे-संबंधित की देखरेख में है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999