हल्द्वानी बस स्टेशन में बेंच पर बैठे युवक की संदिग्ध मौत, यात्रियों में मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

 

हल्द्वानी न्यूज- उत्तराखंड परिवहन निगम के हल्द्वानी बस स्टेशन में बुधवार रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक स्टेशन परिसर में बेंच पर बैठा हुआ था। काफी देर तक शरीर में कोई हलचल न होने पर आसपास मौजूद यात्रियों ने उसे उठाने की कोशिश की, तब पता चला कि उसकी सांसें थम चुकी हैं। घटना के बाद बस स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान नथुवाखान (सुयलगाड़) निवासी वीरेंद्र सिंह (35) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वीरेंद्र रात करीब 9 बजे स्टेशन परिसर की एक बेंच पर शांत मुद्रा में बैठा हुआ था। काफी देर तक एक ही स्थिति में बैठे रहने पर आसपास मौजूद लोगों को शक हुआ। जब यात्रियों ने उसे हिलाकर देखा तो वह अचेत मिला।
घटना की सूचना मिलते ही रोडवेज कर्मचारियों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें -  रोहिणी नक्षत्र में 10 मई को खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, मां यमुना की उत्सव डोली प्रस्थान का कार्यक्रम भी तय

मौके पर पहुंची एम्बुलेंस युवक को नजदीकी अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रोडवेज कर्मचारियों ने बताया कि युवक पिछले एक दिन से बस स्टेशन परिसर में ही घूमता हुआ दिखाई दे रहा था। कर्मचारियों के अनुसार, वह कल से ही स्टेशन पर डेरा डाले हुए था और इधर-उधर बैठा नजर आ रहा था।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं – नगर पंचायत लालकुआँ से भाजपा प्रत्याशी प्रेमनाथ पंडित ने कराया नामांकन, विधायक डॉ मोहन बिष्ट भी रहे मौजूद

मौके पर मौजूद एक यात्री ने बताया कि सभी लोग बस का इंतजार कर रहे थे। युवक चुपचाप बैठा हुआ था, तभी अचानक लोगों ने शोर मचाना शुरू किया कि उसकी मौत हो गई है। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोग घबरा गए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। फिलहाल पुलिस युवक की मौत के कारणों की जांच में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999