देहरादून में ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’, CM Dhami पहुंचे परेड ग्राउंड

खबर शेयर करें -

 

cm dhami in parade ground dehradun jan-akrosh-mahila-padyatra

देहरादून में आज ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’ (jan akrosh mahila padyatra ) आयोजित की जा रही है। इसी में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी परेड ग्राउंड पहुंचे है। इस पद यात्रा में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट, सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, महिला विधायक सहित प्रदेश महामंत्री मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:- Dehradun में आज रात ब्लैक आउट!, इन इलाकों में बजेगा आपातकालीन सायरन

देहरादून में ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’, CM Dhami पहुंचे परेड ग्राउंड

आपको बता दें कि भारी संख्या में महिलाएं पद यात्रा में शामिल हो रही है। तो वहीं छात्राओं की भी अच्छी खासी भागीदारी देखने को मिली। पूरे कार्यक्रम में महिलाओं का उत्साह नजर आया।

यह भी पढ़ें -  रुद्रपुर में सड़क हादसे में सिडकुलकर्मी की मौत

इस ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’ में शामलि होने के लिए सीएम धामी भी परेड ग्राउंड पहुंच गए है। जहां से वो जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। कुछ ही देर में ये पद यात्रा कनक चौक, एशले हाल चौक, घंटाघर होते हुए परेड ग्राउंड पहुंचेगी।

‘विपक्ष महिला विरोधी’- CM Dhami

जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि इस रैली के माध्यम से महिला विरोधी ताकतों को कुचलने का काम किया जाएगा। विपक्ष ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का पास नहीं करवाया। जो ये दर्शाता है कि विपक्ष हमेशा से महिला विरोधी रहा है। कांग्रेस के युवराज को सीएम धामी ने दुर्योधन बताते हुए कहा कि संसद में बिल गिर जाने के बाद कांग्रेस के युवराज जश्न मना रहे थे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: यहाँ हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चालक की मौत !

पीएम मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को मिला सम्मान

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए सीएम धामी ने कहा कि देश की आजादी के बाद कांग्रेस को 6 दशकों तक पूर्ण बहुमत होने बाद भी महिलाओं को उनका अधिकार नहीं मिला। पीएम मोदी की नेतृत्व में आज महिलाएं रसोई से लेकर राय सीना हिल तक का सफर तय कर रही है।

यह भी पढ़ें -  9 साल के मासूम को 72 घंटे बाद भी नहीं आया होश, पहले ही खो चुका है माता-पिता और भाई

कांग्रेस के राज में केवल एक महिला ही राजनीति में थी। इंदिरा गांधी परिवारवाद से थी इसलिए वो राजनीति में रही। आज मोदी जी के मंत्रिमंडल में 60 महिला मंत्री शामिल है। प्रधानमंत्री मोदी ने ही मातृशक्ति का सम्मान करने का काम किया।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999