Rishikesh Accident: खाई में गिरी शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की कार, मौके पर मौत

खबर शेयर करें -

 

rishikesh-shivpuri-chowki-parbhari-vinod-sharma-dies-road-accident

Rishikesh Accident: देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। ऋषिकेश में शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की कार हादसे का शिकार हो गई। जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से पुलिस महकमे में शोक की लहर है।

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की मौत (Rishikesh Accident)

हादसा बीती रात का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा अपनी ड्यूटी ख़त्म कर अपने घर रानीपोखरी लौट रहे थे। इस दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। राहगीरों ने सुबह खाई में कार देख हादसे की सूचना पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें -  नंधौर नदी में पांचों गेटों पर खनन हुआ प्रारम्भ

पुलिस ने कब्जे में लिया शव

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने खाई में देखा तब तक चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने चौकी प्रभारी का शव खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्कॉर्पियो में कितने लोग सवार थे पुलिस के पास अभी इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़ें -  टिहरी बांध क्षेत्र में रहस्यमयी हादसा: सड़क किनारे मिली स्कूटी, 50 मीटर खाई में मिला चालक का शव

सेना में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं विनोद शर्मा

बता दें शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा सेना में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। साथ ही वे पुलिस विभाग में भी काफी लोकप्रिय थे। शिवपुरी से पहले वे ढालवाला और कैलाश गेट चौकी प्रभारी के रूप में भी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उनकी मौत की खबर से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ पड़ी है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  तीन दिवसीय गणेश महोत्सव का गौधाम के प्रबंधक रामेश्वर दास एवं विधायक डॉक्टर मोहन सिंह बिष्ट ने संयुक्त रूप से किया शुभारंभ
Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999