उत्तराखंड- यहाँ हुआ भीषण सड़क हादसा: पिकअप-कार की टक्कर में 23 वर्षीय युवक की मौत, एक गंभीर

खबर शेयर करें -

 

हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बहादराबाद-धनौरी मार्ग पर पथरी पुल के पास हुआ, जहां पिकअप और कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मेवाड़ कला कलियर निवासी दीपक (23) पुत्र राजू और वरुण (26) पुत्र मांगेराम पिकअप वाहन से कपड़ा बेचकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी पिकअप को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दीपक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वरुण गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें -  किसके जीतने से भारत पहुंचेगा सेमीफाइनल में?, SA vs WI के बीच मुकाबला आज, जानें

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया है।
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और वे घटनास्थल पर पहुंच गए।

यह भी पढ़ें -  Kedarnath Dham में जश्न या अनर्थ?, बर्थडे के नाम पर धाम में फोड़े जा रहे पटाखे, Video Viral

पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुटी हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मामले की जांच जारी है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999