दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आएंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, कोर कमेटी बैठक में होंगे शामिल

खबर शेयर करें -

 

bjp-national-president-nitin-naveen-2-day-uttarakhand-visit

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पहली बार दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष का ये दौरा काफी अहम माना जा रहा है। उनके दौरे को लेकर संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

उत्तराखंड दौरे पर आएंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन

मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन दो मई को राजधानी देहरादून पहुंचेंगे। यहां वो डोईवाला के कुआंवाला में बीजेपी पदाधिकारियों, धामी मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। जिसमें पार्टी को लेकर मंथन होगा। वहीं 3 मई को बीजेपी कोर कमेटी की बैठक होगी

यह भी पढ़ें -  दीवाली से पहले कांग्रेस में होंगे बड़े बदलाव, प्रदेश अध्यक्ष माहरा की कुर्सी को भी खतरा-सूत्र

विधानसभा चुनाव के पार्टी की नब्ज टटोलेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन

कोर कमेटी की बैठक में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पार्टी की नब्ज़ टटोलेंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र भी देंगे। बता दें राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पहली बार उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। सूत्रों की माने तो 2027 के विधानसभा चुनाव के लिहाज़ से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का ये दौरा काफी अहम माना जा रहा है।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999