उत्तराखंड के 18 बड़े नेता होंगे कांग्रेस में शामिल, गणेश गोदियाल ने किया दावा

खबर शेयर करें -

 

ganesh-godiyal-stated-18-prominent-leaders-from-uttarakhand-will-join-congress

उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बड़ा बयान दिया है। गोदियाल ने कहा कि उत्तराखंड के 18 बड़े नेता जल्द ही कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं।

उत्तराखंड के 18 बड़े नेता होंगे कांग्रेस में शामिल

गणेश गोदियाल ने दावा किया कि जल्द ही उत्तराखंड के 18 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं। गोदियाल ने कहा कि उन सभी नामों की सूची बनाकर कांग्रेस हाईकमान को भेजी है। गोदियाल ने कहा कि उत्तराखंड के कुछ वर्तमान विधायक भी हमारे संपर्क में है।

यह भी पढ़ें -  अग्निकांड पीड़ित पत्रकार के घर पहुंचा एनयूजे उत्तराखंड का प्रतिनिधिमंडल,आर्थिक सहायता व घरेलू सामान मुहैया कराया

जल्द ही नेताओं को कराया जाएगा कांग्रेस में शामिल

प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि हाईकमान से हरी झंडी मिलने के बाद ही उन सभी को जल्द ही कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान के बाद से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है कि आखिर कौन वो 18 नेता है जो कांग्रेस का दामन थामने की तैयारी में है ।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड : मजबूरी का फायदा उठाकर युवती को देह व्यापार में धकेला, दो महिलाओं पर केस दर्ज

बंशीधर भगत के बयान पर ली कांग्रेस ने चुटकी

गोदियाल ने ये भी कहा कि भाजपा के वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत खुद कह चुके हैं की 2027 में चुनाव जीतना मुश्किल है।बता दें बंशीधर भगत ने ये बयान एक बैठक में दिया था। उन्होंने कहा था कि ‘सिर्फ मोदी के नाम से चुनाव नहीं जीते जा सकते’।

Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999