चौफुला-ऊँचापुल-त्रिमूर्ति (04.5किमी) तक जल संस्थान, सिंचाई व लोनिवि के अधिकारियों के साथ आयुक्त श्री दीपक रावत ने पैदल चलकर किया मार्ग का निरीक्षण।

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी
•
• जलसंस्थान द्वारा पेयजल लाइन शिफ्टिंग के बाद ठीक से खुदान व भरान न करने पर सम्बन्धित अभियंता के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश।
• कार्य की गुणवत्ता व धीमी गति से कार्य पाए जाने पर जल संस्थान के जीएम व अधिशासी अभियंता को फाइल सहित बुलाया कैम्प में, मण्डलायुक्त।

• जल संस्थान द्वारा चम्बलपुल से चौफुला तक लंबित पड़े 250 मीटर मार्ग में पेयजल शिफ्टिंग का कार्य संतोषजनक व मानकों के अनुरुप नहीं किये जाने पर मण्डलायुक्त ने नाराजगी व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान देखने को मिला कि विभाग द्वारा क्षेत्र में पेयजल लाइन शिफ्टिंग के बाद भरान व कूटान सही से नहीं किया गया है जिससे सड़क की स्थिति नाजुक बनी हुई है व क्षेत्रीय जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही सड़कों में पानी से भरे हुए गड्ढे, पेयजल लाईन लीकेज, चौफुला चौराहे में सिंचाई विभाग की खुली पड़ी नहर पर नाराजगी जताते हुए आज सांय तक हरहाल में मरम्मत करने के निर्देश दिए। मण्डलायुक्त ने जलसंस्थान की कार्यशैली पर गहरी नाराजगी व्यक्त की व सही से पेयजल लाइनों की कुटान और भरान न होने पर सम्बन्धित अभियंता के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। विदित है कि जलसंस्थान द्वारा चंबल पुल से चौफुला तक के 1300 मीटर मार्ग में 03 करोड़ की लागत से पेयजल शिफ्टिंग का कार्य किया जाना था जिसमें से 250 मीटर का कार्य अवशेष है।
• इसके पश्चात मण्डलायुक्त ने कठघरिया- ऊँचा पुल-कमलुवागांजा तक प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत हो रहे व्यावसायिक कार्यों का जायजा लेते हुए प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्मित व निर्माणाधीन भवनों का नक्शे के अनुरूप मिलान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नक्शों के अनुरूप भवन न पाए जाने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। कठघरिया में दीनदयाल उपाध्याय कौशल विकास योजना के तहत दिए जा रहे व्यवसायिक प्रशिक्षण ले रहे बच्चों से मिले व उनका मनोबल बढ़ाया। साथ ही संस्था द्वारा दी जा रही सेवाओं व उनके कार्यों की विस्तार से जानकारी भी ली। इसके उपरान्त ग्रामप्रधान मनीष आर्या की शिकायत पर कठघरिया चौराहा पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर कमिश्नर दीपक रावत ने उपजिलाधिकारी हल्द्वानी को निर्देश दिए की एक सप्ताह में चौराहे से अतिक्रमण को हटाया जाए, ताकि चौराहे पर जाम की स्थिति पैदा न हो।
इस अवसर पर जीएम जल संस्थान डीके शर्मा, अधिशासी अभियंता सिचाई केएस बिष्ट,जलसंस्थान एसके श्रीवास्तव, लोनिवि अशोक कुुमार चौधरी, अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, उपजिलाधिकारी हल्द्वानी मनीष सिंह, मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सहित अन्य अधिकारी व क्षेत्रीय लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -  जासूसी के आरोप में डीआरडीओ का एक वैज्ञानिक गिरफ्तार, पाकिस्तानी एजेंट को देता था गोपनीय जानकारी

जिला सूचना अधिकारी नैनीताल 05946-220184

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Advertisement

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 विज्ञापन के लिए संपर्क करें -

👉 +91 94109 39999